हर साल किसान और गृहणियां इस बात से परेशान रहते हैं कि मेहनत से स्टोर किए गए गेहूं में कुछ
Sugarcane Juice Machine ही महीनों बाद घुन, सुरसुरी या काले कीड़े लग जाते हैं। विज्ञान कहता है कि ये कीड़े बाहर से नहीं आते, बल्कि खेत में ही गेहूं के दानों के अंदर सूक्ष्म अंडे दे देते हैं, जो नमी और गर्मी मिलते ही सक्रिय हो जाते हैं। अगर आप
Flour Mill चाहते हैं कि आपका अनाज अगले 5 सालों तक बिल्कुल ताजा और कीड़ा-मुक्त रहे, तो भंडारण के इन वैज्ञानिक और पारंपरिक तरीकों को जरूर अपनाएं।
भंडारण से पहले की सबसे महत्वपूर्ण तैयारी: ‘दांत टेस्ट’
गेहूं को स्टोर करने का पहला नियम उसे सही तरीके से सुखाना है। लंबे समय तक भंडारण
Sugarcane Juice Machine के लिए गेहूं में नमी 10-12% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसे जांचने का सबसे सरल तरीका है ‘दांत टेस्ट’—गेहूं के एक दाने को दांतों के बीच दबाएं, अगर वह ‘कट’ की तेज आवाज के साथ कांच की तरह बिखर जाए, तो समझ लें कि वह भंडारण के लिए तैयार है। गेहूं को हमेशा सूती कपड़े या जूट की बोरी पर 2-3 दिन की तेज
Flour Mill धूप में सुखाएं (प्लास्टिक की तिरपाल का उपयोग न करें)। इसके अलावा, धूप से उठाकर सीधे गर्म गेहूं को टंकी में न भरें, उसे छाया में पूरी तरह ठंडा होने दें।













